जैविक खाद से प्रति हेक्टेयर हुआ 116 क्विंटल धान

जैविक खाद से प्रति हेक्टेयर हुआ 116 क्विंटल धान चिल्हकी गांव में श्रीविधि तकनीक के धान का हुआ क्रॉप कटिंग (फोटो नंबर-10) परिचय- धान की क्रॉप कटिंग कराते पदाधिकारी कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के चिल्हकी गांव के किसान निलेश कुमार सिंह उर्फ आकाश कुमार सिंह के धान की फसल का क्रॉप कटिंग कराया गया. जिला कृषि पदाधिकारी […]
जैविक खाद से प्रति हेक्टेयर हुआ 116 क्विंटल धान चिल्हकी गांव में श्रीविधि तकनीक के धान का हुआ क्रॉप कटिंग (फोटो नंबर-10) परिचय- धान की क्रॉप कटिंग कराते पदाधिकारी कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के चिल्हकी गांव के किसान निलेश कुमार सिंह उर्फ आकाश कुमार सिंह के धान की फसल का क्रॉप कटिंग कराया गया. जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा की देखरेख में कर्मचारियों ने 10 गुणे पांच मीटर में लगी फसल काट कर उपज क्षमता आकलन किया. अधिकारियों ने बताया कि एक हेक्टेयर में नमी युक्त प्रति हेक्टेयर 116 क्विंटल व सूखा धान प्रति हेक्टेयर 98.6 क्विंटल उपज हुआ हे. बीएओ ने कहा कि जैविक खाद से श्री विधि धान की खेती करने पर अधिक उपज देती है. उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती की अपेक्षा कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है. निलेश कुमार ने 21 बीघा में नवीनतम तकनीक से खेती कर किसानों को संदेश देने का काम किया है. पांच बीघा खेत में रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का प्रयोग किया है. बीएओ ने बताया कि जैविक खाद से की गयी खेती का उपज अधिक गुणकारी और सेहत के लिए पौष्टिक होता है. इसके दाने में भी चमक होती है. उन्होंने बताया राजेंद्र स्वेता व सुपर धान का उपज मोटा धान की अपेक्षा कम होती है. गौरतलब है कि गया के किसान संजय कुमार शर्मा की देखरेख में खेती शुरू की गयी थी. इस फसल को अन्य किसान भी पसंद कर रहे हैं. बीएओ ने क्षेत्र सलाहकार व कृषि समन्वयक को अन्य जगहों पर प्रयोगात्मक खेती को क्रॉप कटिंग करा कर उपज आकलन करने का निर्देश दिया है. सीओ ठुइयां उरांव ने कहा कि पंक्तिबद्ध फसल में शक्ति है. किसान जैविक खाद व इस तकनीक से खेती करें तो किसान खुशहाल बन सकते हैं. इस अवसर पर कृषि समन्वयक संजय सक्सेना, धर्मवीर गुप्ता, किसान सलाहकार आकाश कुमार सिंह,दीपक सिंह, मंजय कुमार रंजन, मुरारी राम, राम नरेश पांडेय, अभय कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










