समाजसेवी के निधन पर शोकसभा

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी के निधन पर शोकसभा

समाजसेवी के निधन पर शोकसभा ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के अतरौली हेलीकाप्टर हाउस में रविवार को समाजसेवी के निधन पर शोकसभा का आयोजित किया गया. शोकसभा में सेवानिवृत्त शिक्षक शालीग्राम यादव के अलावे पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह सदीपुर डिहरी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे. शालीग्राम यादवने बताया कि […]

विज्ञापन

समाजसेवी के निधन पर शोकसभा ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के अतरौली हेलीकाप्टर हाउस में रविवार को समाजसेवी के निधन पर शोकसभा का आयोजित किया गया. शोकसभा में सेवानिवृत्त शिक्षक शालीग्राम यादव के अलावे पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह सदीपुर डिहरी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे. शालीग्राम यादवने बताया कि ओबरा प्रखंड के करसाव पंचायत स्थित रूपखाप निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र यादव के बीएचयू बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनके निधन पर लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की दी. अजीत कुमार ने कहा कि वे मगध विश्व विद्यालय के छात्र संघ के महासचिव के पद पर छात्र जीवन में कार्यरत थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. इस मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, कमलेश कुमार, श्याम बिहारी, शिशिर कुमार, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन