गोल बैगन की खेती में ज्यादा मुनाफा

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
गोल बैगन की खेती  में ज्यादा मुनाफा

गोल बैगन की खेती में ज्यादा मुनाफा हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के अहियापुर, इटवा, हैबसपुर, बरेलीचक सहित कई गांवों में बैगन की खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं. बैगन की खेती कर रहे अरविंद सिंह, तपेश्वर सिंह, राम प्रवेश महतो, शिव नारायण सिंह, मधेश्वर सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि बैगन की खेती सालोभर कर […]

विज्ञापन

गोल बैगन की खेती में ज्यादा मुनाफा हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के अहियापुर, इटवा, हैबसपुर, बरेलीचक सहित कई गांवों में बैगन की खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं. बैगन की खेती कर रहे अरविंद सिंह, तपेश्वर सिंह, राम प्रवेश महतो, शिव नारायण सिंह, मधेश्वर सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि बैगन की खेती सालोभर कर सकते हैं. गोल प्रजातियां की बैगन ज्यादा मुनाफा देता है. लंबे बैगन की प्रजातियों में उजला प्रजाति के बैगन में औषधीय गुण पाया जाता है. डायबिटीज के मरीजों को उजला बैगन काफी फायदेमंद है. सब्जी की खेती नगदी खेती है. अन्य फसल तैयार करने के बाद भाव का इंतजार करना पड़ता है,लेकिन सब्जी में ऐसा नहीं है. समय से पहले लगाने से अच्छी कीमत मिलती है. बैगन की खेती के बारे में प्रखंड कृषि समन्वयक सुरेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संजय कुमार,अरविंद सिंह ने बताया कि सब्जी की खेती के लिए दोमट व हल्की मिट्टी वाली जमीन को चुनना चाहिए. बैगन लगाने के लिए खेतों को गहरी जुताई करना चाहिए. इससे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन