सड़कों पर अतक्रिमण से हर दिन लग रहा जाम

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर अतक्रिमण से हर दिन लग रहा जाम

सड़कों पर अतिक्रमण से हर दिन लग रहा जाम हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य पुन:कायम हो गया है. सड़कों पर सब्जी विक्रेता व ठेला लगा कर फल बेचनेवाले दुकानदार अतिक्रमण कर रखा है. इससे सड़कों पर वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत होती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आये […]

विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण से हर दिन लग रहा जाम हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा बाजार की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य पुन:कायम हो गया है. सड़कों पर सब्जी विक्रेता व ठेला लगा कर फल बेचनेवाले दुकानदार अतिक्रमण कर रखा है. इससे सड़कों पर वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत होती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आये व पढ़ने आये छात्र-छात्राओं को घंटों जाम फंसना प्रत्येक दिन की बात हो गयी है. स्थायी व्यवसायियों को सड़क जाम होने से व्यवसाय ज्यादा प्रभावित हो रहा है. प्रशासन द्वारा इसे नजर अंदाज किया जा रहा है. वे कभी अतिक्रमण हटाने में रुचि नहीं रखते. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान गंभीरता से देना चाहिए, जिससे अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य हट सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन