नियोजित ..............

नियोजित …………..रफीगंज (औरंगाबाद) नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर नियोजित शिक्षक संघ ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. संघ द्वारा रफीगंज, डाकबंगला मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक भी की. शिक्षकों ने महागंठबंधन की जीत, नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री व तेजस्वी प्रसाद […]
नियोजित …………..रफीगंज (औरंगाबाद) नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर नियोजित शिक्षक संघ ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. संघ द्वारा रफीगंज, डाकबंगला मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक भी की. शिक्षकों ने महागंठबंधन की जीत, नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री व तेजस्वी प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री के शपथ लिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया. सैकड़ों शिक्षको ने अबीर-गुलाल एक दूसरे को लगा कर खुशियां मनायी. अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में गरीब व वंचितों के उत्थान होगा. इस सरकार में नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी. इस मौके पर सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, रणविजय सिंह, सियाराम यादव, उपेंद्र कुमार, शानू प्रिया, तारा कुमारी व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










