देव में सांसद ने व्यवस्था का लिया जायजा

Published at :15 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
देव में सांसद ने व्यवस्था का लिया जायजा

देव में सांसद ने व्यवस्था का लिया जायजा मंदिर से तालाब तक किया निरीक्षण(फोटो नंबर-31)कैप्शन- एसडीओ सुरेन्द्र प्रसाद से व्यवस्था की जानकारी लेते सांसद सुशील कुमार सिंह देव (औरंगाबाद)सूर्य नगरी देव में चार दिवसीय छठ पूजा व लगनेवाले मेला की तैयारियों का जायजा लेने औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह रविवार को देव पहुंचे […]

विज्ञापन

देव में सांसद ने व्यवस्था का लिया जायजा मंदिर से तालाब तक किया निरीक्षण(फोटो नंबर-31)कैप्शन- एसडीओ सुरेन्द्र प्रसाद से व्यवस्था की जानकारी लेते सांसद सुशील कुमार सिंह देव (औरंगाबाद)सूर्य नगरी देव में चार दिवसीय छठ पूजा व लगनेवाले मेला की तैयारियों का जायजा लेने औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह रविवार को देव पहुंचे और छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण करते हुए सांसद ने छठ घाट व व्रतियों के आवासन के बारे में जानकारी ली. इस बीच स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये रूट चार्ट पर नाराजगी जाहिर की. इसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ बैठक की और जन शिकायत के मद्देनजर अधिकारियों से बात की. सांसद ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से वस्तु स्थिति को देख कर ही ठोस कदम उठायें. इस मौके पर एडीएम सुरेश प्रसाद साह, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, मुखिया मनीष पाठक, अश्विनी सिंह, दीपक सिंह, रंजन वर्मा, सतीश राय सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन