पुनपुन नदी घाट की लोगों ने की सफाई

Published at :15 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
पुनपुन नदी घाट की लोगों ने की सफाई

पुनपुन नदी घाट की लोगों ने की सफाई (फोटो नंबर-1) परिचय-घाट का निरीक्षण करते बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी में रविवार को सत्यम छठ पूजा समिति के सदस्यों ने घाटों की साफ-सफाई में जुट रहे. इस मौके पर घाटों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे बीडीओ कुमार शैलेंद्र, अंचलाधिकारी […]

विज्ञापन

पुनपुन नदी घाट की लोगों ने की सफाई (फोटो नंबर-1) परिचय-घाट का निरीक्षण करते बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी में रविवार को सत्यम छठ पूजा समिति के सदस्यों ने घाटों की साफ-सफाई में जुट रहे. इस मौके पर घाटों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे बीडीओ कुमार शैलेंद्र, अंचलाधिकारी तारा प्रकाश, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने समिति के सदस्यों से कहा कि बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए. साथ ही प्रशासन द्वारा सभी तरह का सहयोग मुहैया कराये जायेगा. कोटी के अध्यक्ष प्रमोद भगत ने कहा कि घाटों की अर्थमूवर व ट्रैक्टर से घाटों की साफ-सफाई करायी जा रही है. घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जेनेरेटर, लाइट की व्यवस्था करायी गयी है. इस मौके ललन गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, संजय, सत्येंद्र व अशोक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन