सूप-दउरा की खरीदारी में जुट रहे श्रद्धालु

सूप-दउरा की खरीदारी में जुट रहे श्रद्धालु अंबा (औरंगाबाद)छठ व्रत को लेकर सूप व दउरा की खरीदारी इन दिनों जोरों पर हो रही है. प्रखंड मुख्यालय अंबा के बाजार में इसे लेकर महिला व पुरुष वर्ग के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. सूप व दउरा बेचने वाले व्यवसायी भी इस मौका को गवाना […]
सूप-दउरा की खरीदारी में जुट रहे श्रद्धालु अंबा (औरंगाबाद)छठ व्रत को लेकर सूप व दउरा की खरीदारी इन दिनों जोरों पर हो रही है. प्रखंड मुख्यालय अंबा के बाजार में इसे लेकर महिला व पुरुष वर्ग के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. सूप व दउरा बेचने वाले व्यवसायी भी इस मौका को गवाना नहीं चाहते हैं. बाजार में 40 से 50 रुपये में सूप व 100 से 150 रुपये में दउरा बिक रहा है. ऐसे 50 से 60 रुपये में भी छोटा दउरा बाजार में उपलब्ध है. आस्था के इस महापर्व में महंगाई के बिना परवाह किये लोग सामान की खरीदारी बड़े ही उत्साह से कर रहे हैं. बरौना को लेकर कद्दू की बिक्री भी बाजार में बढ़ गयी है. श्रद्धालुु 50 से 55 रुपये प्रति किलो की दर से कद्दू की खरीद रविवार को की. कुटुंबा प्रखंड के दोमुहान, ढूंढा, दधपा, चपरा, खैरा पोखर स्थित सूर्य मंदिर व पवित्र सरोवरों, बतरे व बटाने नदी तट पर इस पर्व को संपन्न करते हैं. राज्य का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर देव नजदीक होने के कारण भी प्रखंड में इस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर रहता है. अंबा से होकर देव महज 17 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पूरे प्रदेश के अलावे अन्य प्रदेशों के लोग भी व्रत करने आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










