दीपावली से पहले शक्षिकों को मिला वेतन

Published at :03 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली से पहले शक्षिकों को मिला वेतन

दीपावली से पहले शिक्षकों को मिला वेतन नवीनगर (औरंगाबाद) बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह व प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को नया वेतनमान से संंबंधित वेतन का भुगतान किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया है. सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि नवीनगर प्रखंड के 995 शिक्षकों का वेतन भुगतान […]

विज्ञापन

दीपावली से पहले शिक्षकों को मिला वेतन नवीनगर (औरंगाबाद) बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह व प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को नया वेतनमान से संंबंधित वेतन का भुगतान किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया है. सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि नवीनगर प्रखंड के 995 शिक्षकों का वेतन भुगतान मंगलवार को किया गया. यह सब संघ द्वारा सेवा पुस्तिका का संधारण कराये जाने व शिक्षकों के हीत में लगातार आवाज उठाये जाने का परिणाम है कि पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके थे. संघ के लगातार प्रयास से दीपावली से पहले शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाना एक बहुत बड़ी सफलता है. इस मौके पर सलाहकार धीरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ललन पासवान, मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, उमा सिंह, उपेेंद्र, रंजीत, केदार, मंटू समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन