नहर में पानी नहीं होने से फसल बरबाद

Published at :02 Nov 2015 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं होने से फसल बरबाद

नहर में पानी नहीं होने से फसल बरबाद हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के माली व कोचहासा नहर वितरणी में पानी नहीं रहने से धान की फसल बरबाद हो रही है. इससे किसान काफी परेशान हैं. धान की फसल बचाने के लिए किसान डीजल पंप चला कर पटवन कर रहे हैं. सोनहथू गांव के अरुण सिंह, सत्येंद्र सिंह, […]

विज्ञापन

नहर में पानी नहीं होने से फसल बरबाद हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के माली व कोचहासा नहर वितरणी में पानी नहीं रहने से धान की फसल बरबाद हो रही है. इससे किसान काफी परेशान हैं. धान की फसल बचाने के लिए किसान डीजल पंप चला कर पटवन कर रहे हैं. सोनहथू गांव के अरुण सिंह, सत्येंद्र सिंह, बंगाली बिगहा के श्रवण कुमार, अलपा के जगदीश कुशवाहा, श्रीकांत सिंह, तिलकपुरा के देवेंद्र सिंह, मनपुरा के रवींद्र सिंह, नवल सिंह, हब्बसपुर अनुज सिंह, भूषण सिंह ने बताया कि अंतिम पटवन नहीं होने से खेतों से नमी भाग रही है. इससे दलहन-तेलहन की फसल लगाने में किसानों को पसीना छूट रहा है और फसल कटने के बाद गेहूं की फसल भी लगाना मुश्किल हो जायेगा. किसानों ने बताया कि धान की फसल की अंतिम पटवन नवंबर में बेहद जरूरी हो जाता है. इससे रबी की फसल लगाने में सुविधा होती है.बघोई गांव के किसान बबन सिंह, वीरभद्र सिंह, रिपुदमन सिंह, मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हथिया नक्षत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन