वार्डों में सड़क व नाली नर्मिाण में सर्फि खानापूर्ति

Published at :02 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
वार्डों में सड़क व नाली नर्मिाण में सर्फि खानापूर्ति

वार्डों में सड़क व नाली निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति विकास के नाम पर वार्डों में घोर अनियमितता, सभी वार्ड में गंदगी का है अंबार(फोटो नंबर-21,22)कैप्शन- सड़क पर बह रहा नाली का पानी, पक्की नाली नहीं बनने से लगा है गंदगी का अंबार औरंगाबाद (सदर) नगर विकास योजना के सारे कार्यों में भारी अनियमितता बरती गयी […]

विज्ञापन

वार्डों में सड़क व नाली निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति विकास के नाम पर वार्डों में घोर अनियमितता, सभी वार्ड में गंदगी का है अंबार(फोटो नंबर-21,22)कैप्शन- सड़क पर बह रहा नाली का पानी, पक्की नाली नहीं बनने से लगा है गंदगी का अंबार औरंगाबाद (सदर) नगर विकास योजना के सारे कार्यों में भारी अनियमितता बरती गयी है. नगर पर्षद औरंगाबाद के विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति की गयी हैै. विकास के नाम पर एक मोटी रकम का दुरुपयोग हर वार्डों में किया गया. ऐसे कहना है विकास के बारे में वार्डवासियों का, वे कहते हैं कि वार्ड पार्षदों द्वारा मुंह देख कर अपने चहेतों को ही सिर्फ लाभ पहुंचाया गया है. अब भी वार्डों में एक बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद गंदगी का अंबार है. कहीं नालियां बजबजा रही है तो कहीं सड़कों पर नाली का पानी बह रहा है. कहीं कहीं तो सड़क निर्माण अधूरे ही पड़े हैं. नगर पर्षद के आधे-अधूरे कार्य से लोग परेशान हैं. कहते हैं कि व्यथा किसे सुनाये. वार्ड पार्षदों द्वारा सिर्फ आश्वासन मिलता है. कभी योजना के रुपये पूरे नहीं मिले तो कभी चुनाव का बहाना कर अब तक वार्ड पार्षद विकास के कार्य को टालते आये हैं. इसी समस्या पर मंगलवार से प्रभात खबर नगर पर्षद के प्रत्येक वार्ड का जायजा लेकर वहां की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करेगी. साथ ही वार्ड वासियों से नगर विकास की योजना कितनी सफल हुई पर भी चर्चा करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन