जीवन पर्यंत करते रहे गरीबों की सेवा

Published at :02 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन पर्यंत करते रहे गरीबों की सेवा

जीवन पर्यंत करते रहे गरीबों की सेवा(फोटो नंबर-18,19) परिचय-पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि , कंबल बांटते राजद प्रखंड अध्यक्ष देवंेद्र कुमार सिंह दाउदनगर (अनुमंडल)ओबरा प्रखंड के चेचाढ़ी गांव में सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें याद किया. अवकाश प्राप्त शिक्षक गणेश सिंह ने समारोह की […]

विज्ञापन

जीवन पर्यंत करते रहे गरीबों की सेवा(फोटो नंबर-18,19) परिचय-पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि , कंबल बांटते राजद प्रखंड अध्यक्ष देवंेद्र कुमार सिंह दाउदनगर (अनुमंडल)ओबरा प्रखंड के चेचाढ़ी गांव में सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें याद किया. अवकाश प्राप्त शिक्षक गणेश सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा रामदेव सिंह सामाजिक कार्यकर्ता थे. वे जीवन पर्यंत गरीबों की सेवा में लगे रहे. उन्होंने उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की सलाह दी. इस अवसर पर गांव के दो दर्जन गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया. प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के बीच वस्त्र वितरण पुनित कार्य है इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी. उन्होंने अपना जीवन गरीबों की भलाई में लगाया. समारोह की देखरेख माधव सिंह ने की. इस मौके पर मृत्युंजय पांडेय, राम बच्चन सिंह, कपिलदेव सिंह, राम प्रवेश सिंह आदि उपस्थित थे.आगत अतिथियों का स्वागत उनके पुत्र देवबली सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन