आश्वासन के बाद भी हरीनगर में नहीं पहुंची बिजली

आश्वासन के बाद भी हरीनगर में नहीं पहुंची बिजली दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर प्रखंड के तरार टोले हरीनगर में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 350 घरों में अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं. ग्रामीण नंदू पासवान ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ कर छोड़ दिया […]
आश्वासन के बाद भी हरीनगर में नहीं पहुंची बिजली दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर प्रखंड के तरार टोले हरीनगर में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 350 घरों में अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं. ग्रामीण नंदू पासवान ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ कर छोड़ दिया गया है. अभी तक तार नहीं लगाया गया है. इसी को लेकर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार का निर्णय लिया था. पर, प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा समझाने बुझाने व आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया था. एक किलोमीटर दूर बसे गांव तरार में बिजली जलती है. पर, हरीनगर में 25 वर्ष से बिजली नहीं जल रही है, जिससे ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीवन गुजारने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही तार लगा दिया जायेगा. पर, अभी तक तार नहीं लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










