बिना कवर के बिजली तार से हादसे की आशंका

बिना कवर के बिजली तार से हादसे की आशंका (फोटो नंबर-4) परिचय- छत से सटे बिजली का तार बारुण (औरंगाबाद)बारुण प्रखंड में जगह-जगह बिना कवर के बिजली तार हैं, इससे हादसे होने की आशंका बनी हुई है. इन दिनों जिस तरह से तेज हवाएं चल रही है. इससे एक डर बना हुआ है कि तेज […]
बिना कवर के बिजली तार से हादसे की आशंका (फोटो नंबर-4) परिचय- छत से सटे बिजली का तार बारुण (औरंगाबाद)बारुण प्रखंड में जगह-जगह बिना कवर के बिजली तार हैं, इससे हादसे होने की आशंका बनी हुई है. इन दिनों जिस तरह से तेज हवाएं चल रही है. इससे एक डर बना हुआ है कि तेज हवाएं चलने की वजह से तार आपस में टकरा कर गिर न जाये. बारुण निवासी राजेश कुमार, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 11 हजार का तार घरों से सट कर गया है. इससे हमेशा मन में एक भय बना होता है कि बारिश या तेज हवाएं चलने पर 11 हजार वोल्ट का तार घर के छतों में सट जायेंगे. बिजली का भुगतान तो हम लोग प्रतिमाह करते हैं. लेकिन सुरक्षा के लिए बिजली विभाग का कोई भी पदाधिकारी नहीं सोचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










