झोंपड़ी से महल में पहुंचीं मां सतबहिनी

Updated:
विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : अंबा में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में मां सतबहिनी की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच की गयी. प्राण प्रतिष्ठा में के साथ ही इसी के साथ ही झोपड़ीवाली मां महल में प्रवेश कर गयी. इस ऐतिहासिक व धार्मिक क्षण को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. देवी-देवताओं के जयकार से […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : अंबा में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में मां सतबहिनी की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच की गयी. प्राण प्रतिष्ठा में के साथ ही इसी के साथ ही झोपड़ीवाली मां महल में प्रवेश कर गयी. इस ऐतिहासिक व धार्मिक क्षण को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

देवी-देवताओं के जयकार से मंदिर प्रांगण गूंज उठा. इस क्षण को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वर्ग लोक से मां धरती पर साक्षात अवतरित हुई हो. विद्वान ब्राह्मणों व आचार्यो द्वारा किये जा रहे मंत्रोच्चरण के बीच बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने मां का दर्शन व पूजन किया.

आचार्य किशोर कुणाल ने यज्ञ परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही कई दिशा-निर्देश भी जारी किये. इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल, कुटुंबा विधायक ललन राम, डॉ एलबी सिंह के साथ-साथ सतबहिनी मंदिर न्यास समिति के सदस्य सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अरविंद सिंह, अरुण पांडेय आदि लोग उपस्थित थे.

सोमवार को मां के प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रद्धालुओं और मंदिर न्यास समिति की चीर प्रतिक्षित आकांक्षा पूरी हो गयी. रविवार की रात विद्वान संतों द्वारा श्रद्धालुओं को अमृत रस का पान कराया गया. प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सीमावर्ती झारखंड इलाके से भी सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे. बताते चले कि 9 मई से प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत जलभरी के साथ हुई थी. सोमवार तक विद्वान संतों द्वारा प्रवचन का कार्य किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन