दूल्हा-दुल्हन को सता रही फिगर की चिंता

Updated:
विज्ञापन

व्यायाम व जिम का सहारा ले रहे युवायुवतियों में फिटनेस की है ज्यादा चिंताऔरंगाबाद (सदर) : कहते है दुनिया की सबसे बड़ी नेमत या दौलत सेहत है. इसलिए हर किसी को फिटनेस की चिंता सताती रहती है. हर कोई छरहरी व आकर्षक काया की चाह के चलते तरह-तरह के नुख्से अपनाते है. इस शादी विवाह […]

विज्ञापन

व्यायाम व जिम का सहारा ले रहे युवा
युवतियों में फिटनेस की है ज्यादा चिंता
औरंगाबाद (सदर) : कहते है दुनिया की सबसे बड़ी नेमत या दौलत सेहत है. इसलिए हर किसी को फिटनेस की चिंता सताती रहती है. हर कोई छरहरी व आकर्षक काया की चाह के चलते तरह-तरह के नुख्से अपनाते है. इस शादी विवाह के मौसम में उन युवक-युवतियों की एक भीड़ जिम, योग कक्षाएं व आहार विशेषज्ञों के पास नजर आ रही है, जो जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले है.

पेट संबंधित रोग के विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार कहते है कि जंक फूड और ऐसे ही वासा युक्त खाद्य सामग्री युवाओं को पसंद होती है, जिसका नतीजा होता है कि लोग मोटापे की शिकार हो जाते है. विवाह के समय से पहले अक्सर युवा वजन कम करने के लिए संतुलित, लेकिन पौष्टिक आहार लेने आ रहे हैं. विवाह के लिए लड़के छरहरी व स्लिम लड़कियों की चाहत रखते हैं.

मार्शल आर्ट ट्रेनर श्याम कुमार बताते हैं कि युवकों से ज्यादा युवतियों में फिटनेस की चिंता होती है. लंबे समय तक फिगर को बरकार रखने के लिए ध्यान, योग, मार्शल आर्ट व कई प्रकार के व्यायाम का प्रशिक्षण यह ले रही है. लड़कियों में विवाह से पहले अपनी काया को सुंदर बनाने की ख्वाहिश अधिक दिख रही है. वैसे अच्छे कैरियर के लिए भी माना जाता है कि फिटनेस बेहद जरूरी है.

तनाव भगाने के सीख रहे गुर

दुल्हन बनने जा रही लड़कियों को तनाव से बचने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, क्योंकि अक्सर लड़कियों को अजनबी माहौल में जाकर खुद को उसके अनुकूल ढालना होता है. इस स्थिति में ध्यान और योग काफी सहायक सिद्ध होता है. तनाव से दूर रहने का सबसे अच्छा माध्यम ध्यान और व्यायाम है.

लड़कों में भी फिटनेस की फिक्र

द जिम के संचालक गौरव अकेला कहते हैं कि अक्सर शादी के तीन चार माह पहले लड़के जिम में आते है और कहते है कि हमे मोटापा कम करनी है. किसी भी हालत में वह अपना वजह व मोटापा कम करने को तैयार होते है. पेट कम करना और फिट रहने की सलाह पर वह अमल कर रहे है.

इस संबंध में गौरव अकेला कहते हैं कि अक्सर लड़कियां छरहरी काया के लिए विवाह से पूर्व खाना पीना कम कर देती है ऐसे में कमजोरी हो सकती है. अच्छी फिगर के लिए खाना छोड़ने की जरूरत नहीं, बल्कि मसालेदार और वासायुक्त भोजन कम कर फलों का सेवन शुरू कर सेहत को अच्छा रखा जा सकता है. यह ज्यादा असरदायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन