जख्मी महिला ने दो माह बाद दम तोड़ा

Updated at :14 Jun 2015 10:11 AM
विज्ञापन
जख्मी महिला ने दो माह बाद दम तोड़ा

औरंगाबाद. देव थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की मानमति देवी की मौत इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह हो गयी. जानकारी के अनुसार, दो माह पहले गांव के ही पप्पू वैद्य ने शौच के दौरान महिला का गला काट दिया था. गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल आया गया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद. देव थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की मानमति देवी की मौत इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह हो गयी. जानकारी के अनुसार, दो माह पहले गांव के ही पप्पू वैद्य ने शौच के दौरान महिला का गला काट दिया था. गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल आया गया था.

इस दौरान औरंगाबाद सदर अस्पताल में डॉ आसित रंजन द्वारा इलाज किया गया था. स्वास्थ्य ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गयी थी. दो दिन पहले महिला की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. देव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल गला काटने का आरोपित जेल में है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन