ग्रामीणों को सुरक्षा बीमा की दी गयी जानकारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2015 9:06 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट): शहर के धर्मशाला रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा ने सोमवार को भरवार गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया. इस दौरान शाखा के सहायक प्रबंधक अमित रोशन समेत कई बैंक अधिकारियों ने लोगों को बैंक की योजनाओं से जुड़ी जानकारियां दीं. इसमें लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट): शहर के धर्मशाला रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा ने सोमवार को भरवार गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया. इस दौरान शाखा के सहायक प्रबंधक अमित रोशन समेत कई बैंक अधिकारियों ने लोगों को बैंक की योजनाओं से जुड़ी जानकारियां दीं.
इसमें लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना आदि के बारे में बताया गया. बैंक अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कई योजनाएं अत्यंत लाभकारी है. इन योजनाओं से लोग लोग भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं. इस मौके पर जय प्रकाश पाठक, नीरज कुमार शर्मा व वार्ड पार्षद कामता मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










