टीवी के लिए बीवी को घर से निकाला

Updated at :09 Jun 2015 9:06 AM
विज्ञापन
टीवी के लिए बीवी को घर से निकाला

औरंगाबाद (ग्रामीण): पति शराबी है और उसका व्यवहार भी ठीक नहीं. हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करता है. ससुराल वाले 20 हजार नकद के साथ एक गाय व टीवी की मांग करते है.जब बीमार पड़ी तो इलाज भी नहीं कराया. एक दिन ऐसा भी आया कि जब ससुराल वालों ने केरोसिन डाल कर जलाने की कोशिश […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण): पति शराबी है और उसका व्यवहार भी ठीक नहीं. हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करता है. ससुराल वाले 20 हजार नकद के साथ एक गाय व टीवी की मांग करते है.जब बीमार पड़ी तो इलाज भी नहीं कराया.

एक दिन ऐसा भी आया कि जब ससुराल वालों ने केरोसिन डाल कर जलाने की कोशिश की. आसपास के पड़ोसी पहुंचे तो जान बची, लेकिन उसके अगले दिन ही ससुराल से भगा दिया गया. यह बोलते ही अंजनी देवी फफक पड़ी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी. अंजनी देवी फेसर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव के गोपाल चंद्रवंशी की पुत्री है. वर्ष 2003 में इसकी शादी पौथू थाना क्षेत्र के बास बिगहा के संतोष चंद्रवंशी के साथ हुई थी.

पति के साथ कुछ दिन ससुराल में समय ठीक से बीता, लेकिन फिर दहेज के लिए ससुराल वालों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. पति के साथ ससुर मेघनाथ चंद्रवंशी, सास निर्मला देवी, गोतिनी आशा देवी, देवेंद्र सिंह आदि ने उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला थाने की पुलिस के समक्ष अंजनी के साथ उसके पिता व मां भी पहुंचे थे. माता व पिता बिलखते हुए अपनी बेटी के लिए पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगा रहे थे. महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने आश्वस्त किया कि उसे न्याय मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन