रफीगंज में मालगाड़ी में लगी आग, चार बोगियां बेपटरी

Updated at :09 Jun 2015 6:28 AM
विज्ञापन
रफीगंज में मालगाड़ी में लगी आग, चार बोगियां बेपटरी

रफीगंज (औरंगाबाद) : गया-मुगलसराय रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह 11.15 बजे अपलाइन पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गयीं. इससे रेल ट्रैक, पोल व प्लेटफॉर्म का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, ट्रेन चालक व गार्ड पूरी तरह सुरक्षित हैं. ट्रेन […]

विज्ञापन
रफीगंज (औरंगाबाद) : गया-मुगलसराय रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह 11.15 बजे अपलाइन पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गयीं. इससे रेल ट्रैक, पोल व प्लेटफॉर्म का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.
हालांकि, ट्रेन चालक व गार्ड पूरी तरह सुरक्षित हैं. ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अपलाइन पर परिचालन ठप हो गया. गुलधर से आयरन रॉड लेकर मालगाड़ी गाजियाबाद जा रही थी. रफीगंज स्टेशन के रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के पहियों में अचानक आग लग गयी. ट्रेन में आग की सूचना गेटमैन संजीव ने रफीगंज स्टेशन प्रबंधक को दी. इधर, चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए मालगाड़ी को लूपलाइन में ले जाकर खड़ा करने की कोशिश की. इस दौरान मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हो गयीं.
इस दुर्घटना में पोल संख्या 507/1 व प्लेटफॉर्म का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस संबंध में बीडब्ल्यूआइ के अधिकारी ओपी पासवान ने बताया कि मालगाड़ी की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ. सिर्फ चार बोगियां ही बेपटरी हुईं. इस दुर्घटना के बाद अपलाइन पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. रेल कर्मचारी पटरी की मरम्मत में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन