वीआइपी बूथ पर भी नहीं दिखे बीएलओ

Updated at :08 Jun 2015 8:41 AM
विज्ञापन
वीआइपी बूथ पर भी नहीं दिखे बीएलओ

औरंगाबाद (नगर).विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निर्वाचक सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है. इसके तहत रविवार को जिले के सभी बूथों पर आमसभा सह विशेष शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में बीएलओ को बूथ पर उपस्थित होकर मतदाताओं को जानकारी देनी थी. लेकिन, जिले के अधिकतर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर).विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निर्वाचक सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है. इसके तहत रविवार को जिले के सभी बूथों पर आमसभा सह विशेष शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में बीएलओ को बूथ पर उपस्थित होकर मतदाताओं को जानकारी देनी थी.

लेकिन, जिले के अधिकतर बूथों पर बीएलओ नजर नहीं आये. सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि औरंगाबाद को जो वीआइपी मतदान केंद्र जिला पर्षद भवन है. लेकिन, इस बूथ पर भी न तो विशेष शिविर का आयोजन किया गया और न ही दोपहर एक बजे तक कोई बीएलओ उपस्थित थे. जब प्रभात खबर की टीम जिला पर्षद भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची, तो सन्नाटा पसरा हुआ था. न तो बीएलओ पहुंचे थे और न ही कोई मतदाता. यही नजारा जिला पशुपालन केंद्र पर भी देखने को मिला. यहां भी यही स्थिति थी.

निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि बीएलओ अपने-अपने बूथो पर विशेष शिविर आयोजित कर नये मतदाताओं का नाम अंकित करने, हटाने व मतदाता सूची में संशोधन करने करेंगे. लेकिन, अधिकतर बूथों पर बीएलओ नहीं आये. उपनिर्वाची पदाधिकारी जयकिशोर सिंह ने बताया कि जिले के 1646 बूथों पर विशेष शिविर आयोजन करने का निर्देश बीएलओ को दिया गया था. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ को मतदाताओं को जानकारी देनी थी. कौन बूथ पर बीएलओ उपलब्ध थे या नहीं, इसकी रिपोर्ट देर शाम मिलेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन