भूली नहीं जा सकती शहीद शिवशंकर की कुरबानी

औरंगाबाद कार्यालय: कारगिल युद्ध में शहीद हुए शिवशंकर गुप्ता का शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया. शहर के कारगिल शहीद चौक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह, शहीद शिवशंकर गुप्ता के पिता नंद लाल प्रसाद गुप्ता, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार पिंटू, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, शहीद […]
औरंगाबाद कार्यालय: कारगिल युद्ध में शहीद हुए शिवशंकर गुप्ता का शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया. शहर के कारगिल शहीद चौक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह, शहीद शिवशंकर गुप्ता के पिता नंद लाल प्रसाद गुप्ता, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार पिंटू, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, शहीद सैनिक के भाई शिव दयाल गुप्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिव गुप्ता सहित कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
नगर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह, मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने भी माल्यार्पण किया. औरंगाबाद पुलिस द्वारा शहीद सैनिक के सम्मान में शस्त्र झुकाया गया. तदुपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शिव शंकर गुप्ता ने पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में जिस बहादुरी के साथ शहीद हुए उससे न केवल औरंगाबाद का बल्कि पूरे देश का नाम ऊंचा हुआ है.
उनकी कुरबानी भुलायी नहीं जा सकती. मुङो इस बात का गर्व है कि कारगिल युद्ध में दुश्मनों को छक्का छुड़ाते हुए अपना प्राण निछावर करने वाला भारत मां के सपूत औरंगाबाद जिले का रहनेवाला था. हम ऐसे वीर पुरुष को बार-बार नमन करते हैं. कार्यक्रम की देखरेख कर रहे दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि शिव शंकर गुप्ता ने वीरता का परिचय देकर इस जिले का सम्मान बढ़ाया है. शहीद के पिता ने कहा कि मुङो इस बात का गर्व है कि मेरा बेटा देश की रक्षा में हंसते हुए शहीद हुआ. भाई शिव दयाल गुप्ता ने कहा कि मुङो इस बात का गर्व है कि कारगिल में भारत मां की रक्षा के लिए शहीद होने वाला व्यक्ति मेरा भाई है. भाजपा के स्थानीय विधायक ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










