घुरी की मौत की खबर सुन पत्नी बेहोश

देवकुंड(औरंगाबाद): मंगलवार की सुबह जैसे ही गोह में सब्जी व्यवसायी की मौत की सूचना पहुंची, तो कुछ देर के लिये सभी लोग स्तंभ रह गये. उधर, तुलसी बिगहा में मे मातमी सन्नाटा पसर गया. किसी को हिम्मत नहीं हुई कि राम शरण साव उर्फ घुरी साव के घर तक उसकी मौत की खबर दे. किसी […]
देवकुंड(औरंगाबाद): मंगलवार की सुबह जैसे ही गोह में सब्जी व्यवसायी की मौत की सूचना पहुंची, तो कुछ देर के लिये सभी लोग स्तंभ रह गये. उधर, तुलसी बिगहा में मे मातमी सन्नाटा पसर गया. किसी को हिम्मत नहीं हुई कि राम शरण साव उर्फ घुरी साव के घर तक उसकी मौत की खबर दे. किसी ने उसके घर के मोबाइल पर सड़क हादसे में घुरी साव के घायल होने की जानकारी दी. इसके बाद घुरी साव की पत्नी फौरन गया के लिए रवाना हो गयी. रास्ते में उसे घुरी साव की मौत की खबर बतायी गयी. घुरी साव की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी.
सब्जी लाने गया था घुरी साव: हर दिन की तरह मंगलवार की अहले सुबह चार बजे घुरी साव अन्य व्यवसायियों के साथ सब्जी लाने गया मंडी के लिए निकला था. लेकिन, उसके परिवारवालों को क्या मालूम था कि अब वह कभी नहीं लौटे कर आयेंगे. गोह बाजार में सब्जियां बेच कर घुरी साव अपने नौ बेटियों व दो बेटों व पत्नी का भरण-पोषण करता था. लेकिन, न जाने किसकी नजर लग गयी और घुरी का हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया. बेटी रेणु व सती रो-रो कर बेहाल थी. वह सिर्फ एक ही रट लगा रही थी कि अब हमर बहिनी आउ छोटे-छोटे भइवन के के देखतव हो पापा. हमनी के छोड़ के कहां चल गेल ए पापा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










