केवल सुबह चलता है सबमर्सिबल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 May 2015 9:31 AM
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन : आधे से अधिक घरों में चापाकल फेल औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर पर्षद के वार्ड नंबर तीन के लोग भी पानी की किल्लत ङोल रहे हैं. वैसे तो इस वार्ड में अधिकतर घर समृद्ध व संपन्न है, मगर जलस्तर नीचे चले के कारण वार्ड के आधे से अधिक घरों में लगे चापाकल […]
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन : आधे से अधिक घरों में चापाकल फेल
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर पर्षद के वार्ड नंबर तीन के लोग भी पानी की किल्लत ङोल रहे हैं. वैसे तो इस वार्ड में अधिकतर घर समृद्ध व संपन्न है, मगर जलस्तर नीचे चले के कारण वार्ड के आधे से अधिक घरों में लगे चापाकल व सबमर्सिबल फेल हो गये हैं. इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
वार्ड क्षेत्र में लगाये गये अधिकतर सरकारी चापाकल भी बंद पड़ा है. इसका भी कारण वही है जलस्तर का घटना. जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी की एक हजार लीटर की टंकी को भरने में लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है.
20-25 मिनट में भरने वाली पानी की टंकी को भरने में एक घंटे से भी अधिक समय लग रहा है. वह भी यदि सुबह में इतनी देर तक बिजली लगातार रही तो. अन्यथा सुबह के बाद चापाकल व सबमर्सिबल से दिनभर में कभी भी पानी नहीं निकलता. इसके कारण लोग सुबह ही किसी तरह पानी जमा कर लेते हैं, जिसे लोग उपयोग में लाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










