साक्षरता में आगे रहता है औरंगाबाद

दाउदनगर (अनुमंडल): ज्ञान सरोवर विद्यालय प्रांगण में प्रखंड लोक शिक्षा समिति द्वारा औरंगाबाद जिला लोक शिक्षा समिति सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी को बिहार राज्य समन्वयक प्रेरक मोरचा के अध्यक्ष चुने जाने पर एक समारोह में अभिनंदन किया गया. इसकी अध्यक्षता साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने की. केआरपी शशिधर सिंह, […]
केआरपी शशिधर सिंह, रमाकांत सिंह, जगन्नाथ चौबे, राजपति राम व जिला प्रेरक संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्री विद्यार्थी सुलङो हुए व ऊर्जावान व्यक्ति हैं. उनके नेतृत्व में साक्षर भारत मिशन को बिहार में नयी दिशा मिलेगी. मौके पर श्री विद्यार्थी ने कहा कि बिहार प्रदेश समन्वयक प्रेरक मोरचा का अध्यक्ष चुना जाना औरंगाबाद के लिए गर्व की बात है.
औरंगाबाद पूरे बिहार के साक्षरता में अग्रणी भूमिका निभाता है. इस मौके पर प्रेरक भास्कर कुमार, धीरेंद्र कुमार, संजय सिंह व गुड़िया कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










