बसतपुर में किसान के घर पांच लाख की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 May 2015 9:07 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर: मदनपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में चोरों ने किसान राम सागर सिंह के घर में घुस कर पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली. यह घटना रविवार की रात उस वक्त घटी जब घर के सभी सदस्य छत पर सोये थे. इसी क्रम में चोरों ने किसान रामसागर सिंह के घर की खिड़की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/मदनपुर: मदनपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में चोरों ने किसान राम सागर सिंह के घर में घुस कर पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली. यह घटना रविवार की रात उस वक्त घटी जब घर के सभी सदस्य छत पर सोये थे. इसी क्रम में चोरों ने किसान रामसागर सिंह के घर की खिड़की को तोड़ कर घर में घुस गये, जहां गोदरेज में रखे बक्सा, अटैची को निकाल लिया. इसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, 20 हजार रुपये नकद समेत महत्वपूर्ण कागजात सहित पांच लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी घर वालों को सोमवार की अहले सुबह तब हुई जब लोग छत से नीचे आये, देखा कि घर में लगे ताले टूटे हैं.
गोदरेज में रखे कीमती सामान गायब हैं.
घटना की तत्काल सूचना परिजनों ने मदनपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर मदनपुर थाने के दारोगा मनोज दास दल बल के साथ बसतपुर गांव पहुंचे और पूरी घटना की छानबीन की. मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का उद्भेदन में पुलिस लग गयी है, जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










