बम से घर उड़ाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ला में भूमि विवाद में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अवतार प्रसाद व इनके अन्य परिजनों की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जिलाध्यक्ष के पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ रामजी प्रसाद के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ला में भूमि विवाद में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अवतार प्रसाद इनके अन्य परिजनों की पिटाई करने का मामला सामने आया है.

इस संबंध में जिलाध्यक्ष के पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ रामजी प्रसाद के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें संतोष कुमार गुप्ता उर्फ जगन, सुनील, पप्पू, मदन, अशोक सहित चारपांच अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.

प्राथमिकी में अभिजीत कुमार ने बताया है कि 28 अगस्त की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था. जैसे ही घर के समीप पहुंचा, तो उक्त आरोपित मेरे घर के दरवाजे को तोड़ रहे थे. जब कारण पूछा तो सभी ने मारपीट करते हुए 34 हजार रुपये नकद सोने का चेन छीन लिया और घर में बम लगा कर उड़ाने की धमकी दी.

शोरगुल सुन कर जब पिता पत्नी आयी, तो उन लोगों के साथ भी मारपीट की गयी. पिता के गले से चेन छीन लिया और पत्नी के साथ छेड़खानी भी की गयी. इसी बीच पुलिस गयी. पुलिस को आते ही सभी आरोपित अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन