मंडल कारा में हुई छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात मंडल कारा में छापेमारी की. छापेमारी अभियान में एसडीओ, एसडीपीओ के अलावा तीन इंस्पेक्टर व नगर, मदनपुर, बारुण, मुफस्सिल, जम्होर व रिसियप थाना के थानाध्यक्ष शामिल थे. छापेमारी करने के लिए दोनों पदाधिकारी दलबल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात मंडल कारा में छापेमारी की. छापेमारी अभियान में एसडीओ, एसडीपीओ के अलावा तीन इंस्पेक्टर व नगर, मदनपुर, बारुण, मुफस्सिल, जम्होर व रिसियप थाना के थानाध्यक्ष शामिल थे.

छापेमारी करने के लिए दोनों पदाधिकारी दलबल के साथ रात में तीन बजे मंडल कारा में गये. जेल के एक-एक वार्ड की छापेमारी की गयी. छापेमारी अभियान सुबह पांच बजे तक जारी रहा. इस दौरान जेल से किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ है. एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि जेल में कैदी के पास से खैनी, चूना व सब्जी काटने वाला एक समान बरामद किया गया है.

यह छापेमारी रूटीन अभियान के तहत किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि जेल में लगातार छापेमारी होने से अच्छा रहता है. आगे भी इसी तरह की छापेमारी औचक रूप से की जायेगी. इधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि कैदियों के पास मोबाइल है.
जिसके तहत यह छापेमारी की गयी. हालांकि, मोबाइल बरामद नहीं हो सका है. बताते चले कि इस जेल में कैदी मोबाइल रखते है जैसा कि पूर्व में भी छापेमारी के दौरान कई मोबाइल, चाजर्र व बैटरी बरामद हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन