ताला तोड़ ले गये घी, राबड़ी, दही
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Mar 2015 6:40 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने जिलाधिकारी आवास व समाहरणालय से 100 गज की दूरी पर अवस्थित सुधा मिल्क पार्लर का ताला तोड़ कर रविवार की रात हजारों रुपये का सामान चोरी कर ली. सुधा पार्लर चलाने वाले अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने जिलाधिकारी आवास व समाहरणालय से 100 गज की दूरी पर अवस्थित सुधा मिल्क पार्लर का ताला तोड़ कर रविवार की रात हजारों रुपये का सामान चोरी कर ली. सुधा पार्लर चलाने वाले अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे.
सोमवार की सुबह दुकान आये तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. दुकान में रखे दूध, घी, राबड़ी, दही,पनीर सहित अन्य सामान गायब है. इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये से अधिक है. घटना की सूचना दुकानदार ने नगर थाने की पुलिस को दी है. सूचना पर नगर थान्े के दारोगा जवाहर लाल दल बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. अखिलेश यादव ने बताया कि पार्लर में चोरी की यह तीसरी घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










