Darbhanga: केवटी में बिजली पोल से गिरकर मिस्त्री की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 12 May 2026 7:46 PM

विज्ञापन

विलाप करते परिजन

रभंगा के केवटी में बिजली पोल पर काम कर रहे निजी मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. बिना लाइन काटे काम करने के दौरान हादसा हुआ. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड में बिजली कार्य के दौरान हुए हादसे में एक निजी बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. खिखरीपट्टी गांव में बिजली के पोल पर काम कर रहे मिस्त्री निशु कुमार करंट लगने से नीचे गिर गए थे. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बिना लाइन काटे कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, पैगंबरपुर निवासी निशु कुमार अपने एक सहयोगी के साथ बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान लाइन बंद नहीं की गई थी.

काम के दौरान अचानक करंट लगने से निशु कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर पड़े. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल निशु कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केवटी रनवे में भर्ती कराया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक निशु कुमार पैगंबरपुर निवासी बैजनाथ भगत और रेणु देवी के अविवाहित पुत्र थे. बताया जा रहा है कि वह परिवार के सबसे चहेते सदस्य थे.

उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.

विभाग ने सहायता का दिया आश्वासन

केवटी बिजली आपूर्ति प्रशाखा के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक निजी बिजली मिस्त्री था और विभाग का कार्य कर रहा था.

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

केवटी दरभंगा से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन