बीच बाजार में महिला के पर्स से चोरों ने उड़ाये पैसे, दुकानदार पर आरोप

Published by :kumarsuryakant
Updated at :12 May 2026 6:59 PM
विज्ञापन
aurangabad news

मौके पर मौजूद पुलिस

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के अंबा बाजार की सब्जी मंडी में खरीदारी कर रही महिला का पर्स काटकर चोरों ने 2500 रुपये उड़ा लिए. महिला के परिजनों ने दुकानदार पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

विज्ञापन

Aurangabad News (विश्वनाथ पांडेय): प्रखंड मुख्यालय अंबा बाजार की सब्जी मंडी में एक सिंगार दुकान में खरीदारी के दौरान उचक्कों ने महिला का पर्स काटकर 2500 रुपये गायब कर दिया. घटना मंगलवार के दोपहर की है. पीड़ित महिला की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र की पूर्व पंसस निक्कू देवी के रूप में हुई है. वह मोहम्मद रेयाज हुसैन की दुकान पर खरीदारी कर रही थीं, तभी अज्ञात लुटेरों ने उनका पर्स काट कर पैसे गायब कर दिए. घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे और दुकानदार पर मिलीभगत का आरोप लगाने लगे.

डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची

इसे लेकर काफी देर तक हंगामा भी चलता रहा. इस दौरान महिला के परिजनों ने अंबा एसएचओ को कई बार फोन किया, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर सके. पुलिस की इस बेरुखी से लोगों में काफी आक्रोश दिखा. आखिरकार डायल 112 की टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

लोग अंबा पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे थे. जांच के दौरान एक अन्य महिला दुकानदार पीड़ित पक्ष पर हावी होने की कोशिश कर रही थी, जिसे पुलिस ने फटकार लगाई और उसे अपनी दुकान पर ध्यान देने की नसीहत दी. 112 की टीम के अधिकारी अमित कुमार ने पीड़ित पक्ष के साथ हंगामा कर रही महिला दुकानदार को चिह्नित कर स्थानीय थाने को रिपोर्ट भेजने की बात कही है.

20 दिन पहले भी हुई है 90 लाख की कीमती आभूषण और नगद की चोरी

अंबा में चोरी और छिनतई की घटना लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष की भावना दिख रही है. मालूम हो कि घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर तकरीबन 20 दिन पहले चोरों ने पूर्व प्रमुख गीता देवी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर कीमती आभूषण और नगद समेत करीब 90 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली थी. उस मामले में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने एसपी से बात कर विशेष टीम गठित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक उसका खुलासा नहीं हो सका है. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उन्हें सिर्फ आश्वासन दे रही है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता की कड़ी निंदा की है.

Also Read: एसी लदे ट्रक में लगी आग, चालक और सह चालक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन