नक्सलियों ने पुल उड़ाया
देवकुंड (औरंगाबाद) : हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत स्थित टनकुपी गांव में निर्माणाधीन पुल को माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही नक्सलियों ने काम रोकने का फरमान भी जारी किया है. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने वहां पर एक पोस्टर भी छोड़ा है. पोस्टर में […]
देवकुंड (औरंगाबाद) : हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत स्थित टनकुपी गांव में निर्माणाधीन पुल को माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही नक्सलियों ने काम रोकने का फरमान भी जारी किया है.
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने वहां पर एक पोस्टर भी छोड़ा है. पोस्टर में लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि यदि चार दिनों में प्राक्कलन राशि की सात प्रतिशत लेवी संगठन को नहीं दी गयी, तो निर्माण करा रही कंपनी को अंजाम भुगतना होगा. जानकारी के अनुसार, डुमरा-टनकुपी पथ में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










