अपराधियों की अविलंब हो गिरफ्तारी : जदयू

Updated at :16 Mar 2015 5:03 PM
विज्ञापन
अपराधियों की अविलंब हो गिरफ्तारी : जदयू

औरंगाबाद (ग्रामीण): रविवार की शाम औरंगाबाद शहर में ठेकेदार नवीन सिंह की हत्या पर जदयू ने गहरा शोक प्रकट किया है. जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है. श्री सिंह ने कहा कि नवीन सिंह की हत्या किस परिस्थिति में की गयी,इसकी त्वरित जांच पूरी कर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण): रविवार की शाम औरंगाबाद शहर में ठेकेदार नवीन सिंह की हत्या पर जदयू ने गहरा शोक प्रकट किया है. जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है. श्री सिंह ने कहा कि नवीन सिंह की हत्या किस परिस्थिति में की गयी,इसकी त्वरित जांच पूरी कर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, तभी इसका खुलासा होगा. लेकिन किसी भी हत्या पर राजनीति करना शोभनीय काम नहीं है.

राजनीति करण व पुलिस प्रशासन पर दुर्भावना के तहत आरोप लगाना भी ठीक नहीं है. अब तक जितनी भी इस तरह की घटनाएं घटी पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत खुलासा किया जा चुका है. पुलिस तत्परता से जांच में जुटी है. जदयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अजीताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह ने भी घटना की निंदा की है.

प्रदेश में बनी है अपराधियों की सरकार : बसपा बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह ने घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि औरंगाबाद की पुलिस अभी नींद में है, जगाने की जरूरत है. वैसे भी सूबे में अपराधियों की सरकार चल रही है. भाजपा व नीतीश कुमार में कोई फर्क नहीं है,दोनों का चेहरा एक ही है. जब तक बिहार में बदलाव नहीं होगा तब तक कुशासन व्यवस्था जारी रहेगी. नवीन सिंह सच्चे व्यक्ति थे. इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. प्रदेश सचिव खान इमरोज, जिलाध्यक्ष दिनेश राम, खुर्शीद आलम ने हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन