(फोटो नंबर-3) परिचय-एनएच दो पर लगा बोर्ड

किलोमीटर बोर्ड से लोग दिग्भ्रमित!औरंगाबाद शहर स्थित एनएच दो पर दूरी दो किमी अंकित एनएच-98 व एनएच 139 पर किमी बोर्ड नहीं रहने लोग हो रहे परेशान औरंगाबाद (नगर)औरंगाबाद शहर से होकर गुजरी राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर विभाग द्वारा लगाया गया किलोमीटर आने-जाने वाले लोगों को दिन प्रति परेशान कर रहा है. औरंगाबाद शहर की […]
किलोमीटर बोर्ड से लोग दिग्भ्रमित!औरंगाबाद शहर स्थित एनएच दो पर दूरी दो किमी अंकित एनएच-98 व एनएच 139 पर किमी बोर्ड नहीं रहने लोग हो रहे परेशान औरंगाबाद (नगर)औरंगाबाद शहर से होकर गुजरी राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर विभाग द्वारा लगाया गया किलोमीटर आने-जाने वाले लोगों को दिन प्रति परेशान कर रहा है. औरंगाबाद शहर की शुरुआत जसोइया मोड़ से होती है. लेकिन एनएच-दो पर पेट्रोल पंप के समीप जो किलोमीटर लगाया गया है उसमें औरंगाबाद की दूरी दो किलोमीटर अंकित किया गया है, जबकि गया शहर की दूर 94 किलोमीटर. लेकिन जिस स्थान पर किलोमीटर का बोर्ड लगा है वह औरंगाबाद शहर के अंदर है. फिर भी दो किलोमीटर लिखा गया है. यही नहीं गया जिला की दूरी लगाये गये बोर्ड स्थान से 97 किलोमीटर है, लेकिन बोर्ड पर 94 किलोमीटर अंकित किया गया है. यानी की लाखों रुपये खर्च कर विभाग द्वारा जो बोर्ड लगाया गया है वह आम लोगों को परेशान व दिग्भ्रमित करने के लिए है. जिले की स्थिति यह है कि एनएच-98 व एनएच-139 पर किलोमीटर का एक भी बोर्ड कहीं पर भी नहीं लगाया गया है. इसके कारण सफर कर रहे यात्रियों को किसी भी शहर में पहुंचने के लिए काफी परेशानी होती है. सफर के दौरान लोग छोटे मोटे बाजारों में रूक कर जाने वाले स्थान के बारे में पता लगाते हैं. इस संबंध में राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह बात नहीं है. हमें यह भी पता नहीं है कि किसके द्वारा किलोमीटर का बोर्ड लगाया गया है. जांच करायी जायेगी.गलत होगा तो बदला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










