उप प्रमुख ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

दाउदनगर (औरंगाबाद): दाउदनगर के उपप्रमुख निर्भय कुमार ने राजकीय मध्य विद्यालय, बाबू अमौना का औचक निरीक्षण किया. उपप्रमुख सोमवार दोपहर पहुंचे तो विद्यालय के कार्यालय में ताला बंद पाया. बच्चे व शिक्षक मौजूद नहीं थे. ग्रामीणों ने उप प्रमुख को बताया कि यहां शिक्षण व्यवस्था भगवान भरोसे है. शिक्षकों के आने-जाने का कोई ठिकाना नहीं […]
दाउदनगर (औरंगाबाद): दाउदनगर के उपप्रमुख निर्भय कुमार ने राजकीय मध्य विद्यालय, बाबू अमौना का औचक निरीक्षण किया. उपप्रमुख सोमवार दोपहर पहुंचे तो विद्यालय के कार्यालय में ताला बंद पाया. बच्चे व शिक्षक मौजूद नहीं थे.
ग्रामीणों ने उप प्रमुख को बताया कि यहां शिक्षण व्यवस्था भगवान भरोसे है. शिक्षकों के आने-जाने का कोई ठिकाना नहीं रहता. उप प्रमुख ने बताया कि निरीक्षण की वीडियोग्राफी भी करायी गयी है.
कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में शैक्षणिक वातावरण में सुधार कराना मेरी प्राथमिकता सूची में शामिल है. चाहे विद्यालय हो या आंगनबाड़ी केंद्र या फिर कोई अन्य सरकारी कार्यालय. सभी स्थानों पर सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का समुचित तरीके से लाभ आम जनता को मिलना चाहिए. कहीं भी लापरवाही देखे जाने पर निरीक्षण की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराते हुए कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










