(फोटो नंबर-15)कैप्शन- परीक्षा देते परीक्षार्थी

कड़ी सुरक्षा में एसएससी परीक्षा संपन्न डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा औरंगाबाद (नगर)बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के […]
कड़ी सुरक्षा में एसएससी परीक्षा संपन्न डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा औरंगाबाद (नगर)बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस जवानों के साथ तैनात किया गया था. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल न कर सकें, इसके लिए वीडियोग्राफी करायी गयी. परीक्षा में एक ही खंड के पुस्तक ले जान की छूट दी गयी थी, जो लोग दूसरे गाइड का पुस्तक या फोटो कॉपी कर दस्तावेज ले गये थे, उन्हें जांच के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया. खुद जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एसडीओ भीम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई है. कहीं से कोई गड़बड़ी होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. इधर जिला मुख्यालय में परीक्षा होने के कारण पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही. परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी काफी खुश नजर आये व मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया और परीक्षा का अच्छा परिणाम आने की कामनाएं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










