तौकिर हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार (फोटो नंबर-9)परिचय-आरोपित से पूछताछ करते थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह व अन्य

Updated at :16 Mar 2015 2:03 PM
विज्ञापन
तौकिर हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार (फोटो नंबर-9)परिचय-आरोपित से पूछताछ करते थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह व अन्य

रफीगंज (औरंगाबाद). पुलिस ने सोनवर्षा गांव से हत्या के आरोपित शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम सोनवर्षा गांव के ही मो तौकिर (17) की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इसी मामले को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की देर रात […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद). पुलिस ने सोनवर्षा गांव से हत्या के आरोपित शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम सोनवर्षा गांव के ही मो तौकिर (17) की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इसी मामले को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की देर रात तौकिर के पड़ोसी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया . मृतक की मां हुस्नेआरा खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तार शमशाद ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि रविवार को आधार कार्ड बनावाने के दौरान लाइन में लगने को लेकर तौकिर के साथ झड़प हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन