डाक विभाग की लापरवाही से नहीं मिला आधार कार्ड

दाउदनगर (औरंगाबाद). डाक विभाग द्वारा समय पर आधार कार्ड नहीं बांटने से लोग परेशान हैं. शुक बाजार के अशोक कुमार खत्री ने बताया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उनके मोबाइल पर आधार कार्ड बन जाने का मैसेज आ गया था. मैसेज में आधार कार्ड डाक विभाग द्वारा भेजने का भी जिक्र किया गया […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). डाक विभाग द्वारा समय पर आधार कार्ड नहीं बांटने से लोग परेशान हैं. शुक बाजार के अशोक कुमार खत्री ने बताया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उनके मोबाइल पर आधार कार्ड बन जाने का मैसेज आ गया था. मैसेज में आधार कार्ड डाक विभाग द्वारा भेजने का भी जिक्र किया गया था. लेकिन, आज तक आधार कार्ड नहीं पहुंच पाया. इंटरनेट पर जब जाकर पता लगाया, तो पता चला कि आधार कार्ड बना हुआ है. डाक विभाग की लापरवाही से अबतक आधार कार्ड नहीं मिल पाया. आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी पांच रुपये के साधारण डाक से आधार कार्ड भेजती है जिसे पहुंचाने में डाकिया रुचि नहीं लेते. जिसके कारण यह समस्या पैदा हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










