नहीं लेना है...........केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय पर हुआ धरना(फोटो नंबर-5) परिचय-धरना में शामिल कांग्रेस नेता

Updated at :16 Mar 2015 2:03 PM
विज्ञापन
नहीं लेना है...........केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय पर हुआ धरना(फोटो नंबर-5) परिचय-धरना में शामिल कांग्रेस नेता

ओबरा(औरंगाबाद):प्रखंड परिसर में सोमवार को केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस कमिटी के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ चौबे एवं संचालन कर्ता राम नरेश पांडेय ने किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

विज्ञापन

ओबरा(औरंगाबाद):प्रखंड परिसर में सोमवार को केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस कमिटी के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ चौबे एवं संचालन कर्ता राम नरेश पांडेय ने किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जम कर आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के विरोधी है और झूठा आश्वासन देकर वे राज्य चला रहे है.धरना के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने की मांग किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने खगडि़या से दूरभाष पर बताया कि यह नियम किसानों के हीत धारक है.वक्ताओं ने बारी-बारी से अपना प्रस्ताव धरना के माध्यम से संबोधित किया.वहीं धान अधिप्राप्ति का समय 15 अप्रैल तक लागू करने की मांग की. किसानों को समय पर सिंचाई, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की भी बात कही गयी.वहीं बीपीएल कार्ड मंे भारी गड़बड़ी को सुधार करने की मांग भी धरना के माध्यम से रखा गया. इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव, इरफानुल हक अंसारी, बृज बिहारी शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, सुदर्शन चंद्रवंशी, हरिहर पांडेय, डा.उपेंद्र मेहता, अंबुज शर्मा, ओम प्रकाश, मंजु कुमारी,रीना कुमारी,किरण देवी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन