वाहन किराया कम नहीं हुआ, तो भाजपाई करेंगे आंदोलन

Updated at :16 Mar 2015 2:03 PM
विज्ञापन
वाहन किराया कम नहीं हुआ, तो भाजपाई करेंगे आंदोलन

ओबरा (औरंगाबाद): भाजपा कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि डीजल व पेट्रोल के दामों में कमी होने के बाद भी वाहनों मालिकों ने यात्री किराये में कमी नहीं की है. राज्य सरकार भी इस मामले में कोई पहल नहीं कर पा रही है. उन्होंने बयान के माध्यम से बताया […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद): भाजपा कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि डीजल व पेट्रोल के दामों में कमी होने के बाद भी वाहनों मालिकों ने यात्री किराये में कमी नहीं की है. राज्य सरकार भी इस मामले में कोई पहल नहीं कर पा रही है. उन्होंने बयान के माध्यम से बताया कि किराये में कमी के मामले में मगध प्रमंडल के आयुक्त व औरंगाबाद जिले के नियंत्रण पदाधिकारी ने किराये को कम कराने के लिए सूची जारी कर दिया है. लेकिन, अबतक किराये में कमी नहीं की गयी है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वाहन मालिक पर कार्रवाई करते हुए किराये में कमी लाने की मांग की है. साथ ही बताया कि यदि किराये में कमी नहीं होती है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थक सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन