घटिया सड़क निर्माण से आक्रोश

Updated at :15 Mar 2015 7:11 AM
विज्ञापन
घटिया सड़क निर्माण से आक्रोश

कुटुंबा (औरंगाबाद) : झिकटिया गांव में घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर गांववालों में आक्रोश है. बसडीहा कैनाल से पोखर होते हुए उक्त गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क बनायी जा रही है, जो बनते ही उखड़ने लगी है. गांव के शिव शंकर मौआर, लक्ष्मण मौआर, संजय मौआर, अखिलेश, मनीष व नवीन आदि […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : झिकटिया गांव में घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर गांववालों में आक्रोश है. बसडीहा कैनाल से पोखर होते हुए उक्त गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क बनायी जा रही है, जो बनते ही उखड़ने लगी है.

गांव के शिव शंकर मौआर, लक्ष्मण मौआर, संजय मौआर, अखिलेश, मनीष व नवीन आदि ने बताया कि कार्य एजेंसी प्राक्कलन को ताक पर रख कर सड़क निर्माण करा रही है. इस संबंध में आरइओ के कार्यपालक अभियंता जयमंगल रविदास ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण का खामियाजा कार्य एजेंसी को खुद भुगतना होगा. जांच में कार्य सही नहीं पाया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन