बिना नंबर के 23 ट्रैक्टर जब्त

Updated at :14 Mar 2015 12:19 AM
विज्ञापन
बिना नंबर के 23 ट्रैक्टर जब्त

औरंगाबाद (नगर) : यदि वाहन मालिक अपना वाहन को सड़कों पर बिना नंबर अंकित किये चला रहे हैं तो सावधान हो जायें. परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए तैयार है. खास कर ट्रैक्टर के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी किशोरी चौधरी, मोटरयान निरीक्षक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : यदि वाहन मालिक अपना वाहन को सड़कों पर बिना नंबर अंकित किये चला रहे हैं तो सावधान हो जायें. परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए तैयार है. खास कर ट्रैक्टर के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.

शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी किशोरी चौधरी, मोटरयान निरीक्षक केके त्रिपाठी ने 23 वैसे ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिस पर नंबर अंकित नहीं था. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. जब भी दुर्घटना जिले में घटती है तो वाहन का पता लगाने में काफी परेशानी प्रशासन को ङोलनी पड़ती है.

जिले की स्थिति यह है कि जो लोग कृषि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ट्रैक्टर की खरीदारी किये हैं, वे लोग सड़कों पर बालू, ईंट सहित अन्य सामान ढ़ोने में इस्तेमाल कर रहे हैं. यही नहीं ट्रैक्टर चलाने वाले लोग विभाग को किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देते हैं. लेकिन, अब विभाग ने इनके विरुद्ध कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन