26 जरकीन शराब लदी बोलेरो जब्त
औरंगाबाद कार्यालय : शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध मदनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रात में गश्त के दौरान राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर रानी कुआं गांव के समीप एक बोलेरो की जांच की. इसमें 26 जरकीन (गैलन) शराब लदे हुए थे. लगभग इन जरकीनों में 560 […]
औरंगाबाद कार्यालय : शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध मदनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रात में गश्त के दौरान राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर रानी कुआं गांव के समीप एक बोलेरो की जांच की. इसमें 26 जरकीन (गैलन) शराब लदे हुए थे. लगभग इन जरकीनों में 560 लीटर शराब था.
पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर चालक रामकेवल चौधरी निवासी कामा बिगहा, थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया. मदनपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चालक ने स्वीकार किया है कि यह शराब औरंगाबाद से गया ले जाया जा रहा था. इसके पहले से शराब का कारोबार किया जाता था.
चालक ने यह भी बताया कि यह शराब गया में अवैध रूप से कारोबार करनेवाले लोगों के हाथ बेचा जाता है. मदनपुर पुलिस ने चालक का बयान दर्ज करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










