आपसी विवाद में हुई मारपीट, चार घायल
औरंगाबाद (नगर) : आपसी विवाद में नगर थाना क्षेत्र के इस्लामटोली मुहल्ला में हुए संघर्ष में एक ही परिवार के अब्दुल सकुर खां, अब्दुल क्यूम खां, सालीया खातून, नसरीन बानो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने इसमें से दो की हालत गंभीर […]
औरंगाबाद (नगर) : आपसी विवाद में नगर थाना क्षेत्र के इस्लामटोली मुहल्ला में हुए संघर्ष में एक ही परिवार के अब्दुल सकुर खां, अब्दुल क्यूम खां, सालीया खातून, नसरीन बानो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने इसमें से दो की हालत गंभीर बतायी है.
यह घटना रविवार की रात 10 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर घायलों के परिजन सड़क पर उतर गये और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया.
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह घटना रात में घटी बावजूद पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह तक न तो एफआइआर दर्ज की गयी और न ही किसी पर कार्रवाई की गयी है. अब्दुल सकुर खां ने बताया कि जब वह नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे तभी कमाल खलीफा, बबलू मिस्त्री, कल्लू ने उनके घर पर हमला बोल दिया और घर में घुस कर बेरहमी से लोहे की रड से पिटाई की.
बक्से में रखा एक लाख 30 हजार रुपये नकद व जेवरात लेकर भाग निकले. इधर, नगर थाने की पुलिस ने बताया कि जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










