माफियाओं को खदेड़-खदेड़ कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं ने सात अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त औरंगाबाद (ग्रामीण) : मदनपुर में महिलाएं शराब बेचने व पीनेवालों पर आफत बन कर टूट पड़ीं. बुधवार को सैकड़ों महिलाएं हाथ में लाठी–डंडे लेकर शराब की सात अवैध भट्ठियों पर पहुंची. उन्होंने वहां पर मौजूद सभी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए वहां रखीं शराब […]

विज्ञापन

महिलाओं ने सात अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मदनपुर में महिलाएं शराब बेचने पीनेवालों पर आफत बन कर टूट पड़ीं. बुधवार को सैकड़ों महिलाएं हाथ में लाठीडंडे लेकर शराब की सात अवैध भट्ठियों पर पहुंची.

उन्होंने वहां पर मौजूद सभी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए वहां रखीं शराब की हजारों पाउच को फेंक कर नष्ट कर दिया. इसके बाद शराब माफियाओं को खदेड़खदेड़ कर पीटा. यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगला पर की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगला पर गांव में शराब की कई अवैध दुकानें चल रही हैं. इसी गांव की महिलाएं इन अवैध शराब दुकानों से काफी समय से ही आक्रोशित थीं. बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुईं. उन्होंने बारीबारी से विजय चौधरी, धनंजय चौधरी, टिंकू चौहान, संजय चौधरी, मनोज चौधरी, नरेश चौधरी विमल चौधरी सहित शराब का अवैध कारोबार कर रहे सात लोगों की दुकानों पर हमला बोल दिया.

इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की शराब बनाने के उपकरण को तहसनहस कर दिया. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

शराबियों के विरुद्ध आंदोलन पर उतरी महिला चांदमुनी देवी, पिंकी देवी, बसंती देवी, शकुंतला देवी शांति देवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब की बिक्री नहीं होगी. अब शराब बेचनेवालों पर पुलिस कार्रवाई करे या नहीं, हम सब खुद कार्रवाई करने में सक्षम हैं. शराब बेचने पीनेवालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन