गैंगरेप : एक माह बाद दर्ज की गयी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : इंटर की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के मामले में एसपी के निर्देश पर नगर थाने में पीड़िता के बयान पर एक माह बाद प्राथमिक दर्ज की गयी है. इसमें पीड़िता ने अविनाश पांडेय, पप्पू पांडेय, मुरारी पांडेय, छोटू पांडेय व नागेंद्र पांडेय को आरोपित बनाया है. पीड़िता ने बताया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : इंटर की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के मामले में एसपी के निर्देश पर नगर थाने में पीड़िता के बयान पर एक माह बाद प्राथमिक दर्ज की गयी है. इसमें पीड़िता ने अविनाश पांडेय, पप्पू पांडेय, मुरारी पांडेय, छोटू पांडेय नागेंद्र पांडेय को आरोपित बनाया है.

पीड़िता ने बताया है कि इंटर में नामांकन लेने के लिए एक माह पहले वह सिन्हा कॉलेज में फॉर्म भरने आयी थी. जब वह ऑटो पर सवार होकर अपने गांव देव थाने के साहब बिगहा जा रही थी इसी बीच कुंडा बगीचा के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आये और उसे ऑटो से जबरन उतर कर शहर में ले गये. आरोपितों ने फेसर रोड में अदरी नदी किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया.

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित आवेदन एसपी के जनता दरबार में 27 जून, 2013 को ही दि थी. इसे गंभीरता से लेते हुए नगर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है. हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पीड़िता का मेडिकल जांच नहीं कराया गया है.

देर होने का कारण

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष राजकुमार पासवान का कहना है कि पीड़िता का आवेदन पहले महिला थाने में भेजा गया. वहां इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद आवेदन नगर थाना में भेजा गया.

पीड़ित पक्ष से कोई संपर्क होने के कारण देव थाने से जानकारी मांगी गयी. इसके बाद पीड़िता को नगर थाना बुलाया गया, लेकिन उस दौरान वह नहीं आयी. अब जाकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई और मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन