सड़क जाम करने के मामले में आठ बने नामजद आरोपित

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रविवार की देर शाम नवीनगर–बारुण पथ में हुई सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत के बाद ट्रैक्टर में आग लगा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस के साथ उलझना और सड़क जाम कराना लागों को महंगा पडा. बारुण थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने सड़क जाम कर रहे लोगों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रविवार की देर शाम नवीनगरबारुण पथ में हुई सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत के बाद ट्रैक्टर में आग लगा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस के साथ उलझना और सड़क जाम कराना लागों को महंगा पडा.

बारुण थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने सड़क जाम कर रहे लोगों के विरुद्ध थाने में अपने बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए 90 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है जब मौत की सूचना पाकर घटना स्थल पर गया, तो देखा की आक्रोशित लोग सड़क जाम कर घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर में आग लगा कर प्रदर्शन कर रहे थे.

जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशितों के द्वारा पुलिस बल पर पत्थर चलाने लगे और पुलिस का कैमरा छीन कर भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन