‘ग्राम कचहरी के प्रति सरकार का नजरिया सही नहीं’

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : शहर के शाहपुर रोड स्थित धर्मशाला में रविवार को जिला सरपंच संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष श्रृंगारी देवी ने की. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का नजरिया ग्राम कचहरी के प्रति साफ नहीं है. सरकार की कथनी व करनी में बहुत अंतर दिखता है. प्रदेश सरकार नहीं […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : शहर के शाहपुर रोड स्थित धर्मशाला में रविवार को जिला सरपंच संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष श्रृंगारी देवी ने की. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का नजरिया ग्राम कचहरी के प्रति साफ नहीं है. सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर दिखता है.

प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि राज्य के सुदूर इलाकों में बसने वाले गरीब, मजदूर, किसान गरीब लोगों को सस्ता सुलभ न्याय मिल सके. सरपंच संघ के मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि गांधी के सपनों का ग्राम स्वराज की परिकल्पना को सरकार ने छिन्नभिन्न कर दी है. ग्राम कचहरी के दूसरे कार्यकाल का तीसरा वर्ष शुरू हो गया है, लेकिन सरकार अभी तक ग्राम कचहरी को संसाधन मुहैया नहीं कराया गया है.

इस व्यवस्था को सही तरीके से नहीं लागू किये जाने के कारण गांव के लोग आज भी न्याय के लिए थाने कोर्ट का चक्कर लगा रहे है. बैठक में सरपंच संघ ने सात मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की. बैठक में सरपंच शिव कुमार राम, सरस्वती देवी, सुरेंद्र कुमार, भुनेश्वर साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन