‘देखो मनमोहन का खेल, सस्ती दारू महंगा तेल’
नवीनगर : भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आमसभा व रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान महिला–पुरुष मजदूरों ने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी की और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. सभी मजदूर जनकपुर पोखरा से चल कर नारे लगाते ‘अब देखो मनमोहन का खेल, सस्ती दारू महंगा तेल’, […]
नवीनगर : भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आमसभा व रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान महिला–पुरुष मजदूरों ने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी की और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.
सभी मजदूर जनकपुर पोखरा से चल कर नारे लगाते ‘अब देखो मनमोहन का खेल, सस्ती दारू महंगा तेल’, ‘देश हित में करेंगे, काम का लेंगे पूरा दाम’ आदि नारों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर आम सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री वीरेंद्र दूबे व अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन व रैली निकाली गयी है.
उपाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि 12 सूत्री मांगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है और भारतीय मजदूर संघ श्रमिक संगठन व अन्य आवश्यक पक्षों के साथ अविलंब वार्ता करके की बात कही गयी है.
मांगों में सभी योजनाओं को सुनियोजित तरीके से क्रियान्वयन हेतु श्रमिक संगठनों को क्रियान्वयन प्रक्रिया में भागीदारी बनाये जाने, पंचायत स्तर पर अस्पताल व चिकित्सक उपलब्ध कराये जाने, बुनियादी शिक्षा कम से कम 12वीं तक सभी पंचायतों में उपलब्ध कराने, कृषि उपज की बिक्री ग्राम स्तर पर ही किये जाने आदि शामिल है.
प्रखंड के रहरा में भारतीय मजदूर संघ के बैन तले भवन एवं पथ निर्माण संघ कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान संघ के प्रखंड स्तरीय तमाम पदाधिकारी शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत सिंह ने की. इस दौरान मजदूरों की दशा एवं दिशा पर प्रकाश डाला गया.
मौके पर प्रखंड मुख्यालय परिसर पर जिला कमेटी के उमा कांत उर्फ टिंकू सिंह, अजय पांडेय, रामदेव विश्वकर्मा समेत अन्य कई लोग शामिल थे. रहरा में कन्हैया सिंह, रण विजय सिंह, रामचंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, हरिराम, सुमन सिंह, बबिता देवी आदि कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










