खेतों तक नहीं पहुंचा पानी, तो होगी कार्रवाई
औरंगाबाद (नगर) : डीएम के सभा कक्ष में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीएम अभय कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में वर्षापात की स्थिति चिंताजनक है. सिंचाई विभाग के अभियंता लगातार नहरों का निरीक्षण करते रहें. नहर का पानी खेतों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, […]
औरंगाबाद (नगर) : डीएम के सभा कक्ष में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीएम अभय कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में वर्षापात की स्थिति चिंताजनक है.
सिंचाई विभाग के अभियंता लगातार नहरों का निरीक्षण करते रहें. नहर का पानी खेतों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि धान की रोपनी हो सके. फर्टिलाइजर के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त मात्र में उर्वरक का भंडारण करें, ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को पर्याप्त मात्र में उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध हो सके.
समीक्षा के दौरान पाया कि असिंचित क्षेत्र में छह प्रतिशत व सिंचित क्षेत्र में 20 प्रतिशत धान की रोपनी हुई है. यह जानकारी डीएओ शैलेंद्र कुमार ओझा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










